माल्या गिरफ्तार, कुछ ही दर में मिल गई जमानत

लंदन। भारत से भाग कर लंदन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ ही देर में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। अप्रैल में भी माल्या की लंदन में गिरफ्तारी हुई थी और तब भी कुछ घंटों में उसे जमानत मिल गई थी। डीडी न्यूज के मुताबिक माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। भारत सरकार माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई जारी है। ईडी और सीबीआई की एक टीम कुछ महीने पहले लंदन पहुंची थी और वहां की अदालत में माल्या के खिलाफ सबूत पेश किए थे। माल्या को भारतीय बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान करना है।