गूगल प्लस बंद होगा

सैन फ्रांसिस्को। गूगल के सोशल नेटवर्क टूल गूगल प्लस से कई महीनों से डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। अनुमान है कि इस दौरान करीब पांच लाख लोगों की जानकारी में सेंध लगी। गूगल का दावा है कि एक बग की वजह से यह समस्या हुई थी। अब इसे ठीक कर लिया गया है। हालांकि, प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गूगल ने सोमवार को यह सर्विस जल्द बंद करने की घोषणा की।
मार्च 2017 में न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन के ऑब्जर्वर ने फेसबुक डेटा लीक से संबंधित एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें दावा किया गया था कि पॉलिटिकल कंसल्टिंग कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़े एक रिसर्चर ने पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा चोरी किया था। आरोप था कि इस जानकारी की मदद से वोटर्स को सोशल मीडिया पर निजी संदेश भेजे गए। इस डेटा का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के अलावा ब्रेग्जिट चुनाव में भी हुआ।