कच्चे तेल की कीमतें निम्नतम स्तर पर

मुंबई। कच्चे तेल की कीमत काफी कम हो गई है। पिछले एक साल में कीमत निम्नतम स्तर पर आ चुकी है। नवंबर की स्थिति देखें तो पिछले 4 साल की तुलना में किसी एक महीने में तेल के दाम सबसे ज्यादा गिरे हैं। अमेरिका के नेतृत्व में बाजार में तेल की सप्लाय काफी अधिक हो रही है जो डिमांड से बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए लिए तेल निर्यातकों के संगठन (आॅर्गनाइजेशन आॅफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) द्वारा उत्पादन घटाने पर विचार किया जा रहा है। 6 दिसंबर को होने वाली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। नवंबर में कच्चे तेल की कीमत में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच गई थी। यह अक्टूबर 2017 के बाद से सबसे निचला स्तर है।