बोइंग 737 नदी में गिरा

न्यूयॉर्क। फ्लोरिडा के जैक्शनविले में बोइंग 737 प्लेन नदी में जा गिरा। विमान में 143 लोग सवार थे। इनमें 136 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे। प्लेन ने नवल एयरपोर्ट जैक्शनविले के रनवे से उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद वह सीधे सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा। यात्रियों ने बताया कि प्लेन गहरे पानी में गिरा था इसलिए वह डूबा नहीं और उसमें मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जैक्शनविले के मेयर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारा एक कमर्शियल प्लेन नदी में चला गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।