विमान क्रैश, 188 यात्री सवार थे

जकार्ता। इंडोनेशिया में लॉयन एयरलाइंस का विमान सोमवार सुबह जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। विमान पंगकल पिनांग जा रहा था। भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी। लॉयन एयर बोइंग 737 विमान में क्रू मेंबर और यात्रियों सहित 188 लोग सवार थे। इनमें 178 वयस्क, 1 बच्चा, 2 नवजात, 2 पायलट और 5 फ्लाइट अटेंडेंट शामिल थे। टेक आॅफ के 13 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। इससे ठीक पहले पायलट ने प्लेन की वापसी का सिग्नल दिया था। तलाशी दल को जावा समुद्र तट के पास विमान के टुकड़े नजर आए हैं।