जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे जीते

टोकियो। जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जीत हासिल की है। टीबीएएस के अनुमान के अनुसार आबे के कंजरवेटिव गठबंधन को संसद की 465 सीटों में से 311 सीटें मिली हैं। आबे के एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है। जापान में दो तिहाई का मतलब 310 सीटें जीतने से है। आबे की इस जीत से उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे से निपटने के आबे के संकल्प को ताकत मिलेगी। जापान अमेरिका का प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी और एशिया की प्रभावशाली अर्थव्यवस्था है। आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को कमजोर विपक्ष का फायदा हुआ है। आबे के खिलाफ मैदान में उतरे दो प्रमुख दलों का गठन कुछ सप्ताह पहले ही हुआ था। टोकियो की गवर्नर यूरिको कोइके ने कुछ सप्ताह पहले ही पार्टी आॅफ होप का गठन किया था। इस पार्टी को 50 सीटें मिलने का अनुमान है।