ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

ताइवान। मंगलवार रात ताइवान में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भूकंप से 2 लोगों की मौत हो गई और 178 से अधिक घायल हो गए हैं। ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित एक होटल मार्शल धराशाई हो गई। इसमें 300 से अधिक कमरे थे। भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फोटो आ रहे हैं। सेंट्रल वेदर ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार ताइवान ने भूकंप के झटकों को 19 बार महसूस किया।