पुतिन चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति?

मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को वोटिंग हुई। चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति पुतिन के अलावा सात और उम्मीदवार मैदान में हैं। प्री-पोल सर्वे के मुताबिक पुतिन की जीत पक्की बताई जा रही है। सर्वे में पुतिन को 70 प्रतिशत वोटों के साथ सत्ता में वापसी करते दिखाया गया है। अगर पुतिन चुनाव जीतते हैं तो राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। जोसेफ स्टालिन के बाद पुतिन रूस पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले दूसरे नेता होंगे। कॉलेजों ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने वाले युवाओं को सस्पेंड करने तक की धमकी दी गई थी। चुनाव में करीब 11 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया।