लैंड करते हुए समुद्र में चला गया प्लेन

पापुआ गिनी। प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी का एक प्लेन गुरुवार को समुद्र में लैंड हो गया। जिसने भी यह दृश्य देखा वह हतप्रभ रह गया। 11 क्रू मेंबर्स और 36 यात्री प्लेन में सवार थे।
यह घटना पापुआ न्यू गिनी के माइक्रोनेशिया एयरपोर्ट पर हुई। लैंड करते वक्त प्लेन रुका नहीं और रनवे से आगे निकलते हुए समीप ही स्थित समुद्र में चला गया। रनवे से करीब 160 मीटर आगे समुद्र में प्लेन रुका। इस प्लेन में 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। इन्हें बचा लिया गया है लेकिन चोट लगने के कारण सभी घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हादसे से वर्ष 2009 में हडसन नदी पर हुए हादसे की याद ताजा हो गई है। जिसमें यूएस एअरवेज की फ्लाइट परिंदों के झुंड से टकराने के बाद लड़खड़ाने लगी थी। हादसे के वक्त 155 यात्री प्लेन में सवार थे। जब इंजन ने काम करना बंद कर दिया तो पायलट ने प्लेनको हडसन नदी में उतार दिया था। इससे सभी यात्रियों की जान बच गई थी।