भूकंप : 48 की मौत, 356 घायल

जकार्ता। इंडानेशिया में बीती रात भूकंप और सुनामी के कारण 48 से अधिक लोगों की मौत हो गई। आपदा नियंत्रण एजेंसी के अनुसार सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद वहां समुद्र में 5 फीट से अधिक ऊंची लहरें उठीं और साढ़े 3 लाख की आबादी वाले इस पूरे शहर को चपेट में ले लिया। भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। भूकंप और सूनामी के कारण लोग स्वयं को बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों और घायलों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। फिलहाल सरकारी एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।